अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी से राष्‍ट्रीय महिला आयोग नाराज, नोटिस भेजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 05:50 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द ‘राष्ट्रपत्नी' का प्रयोग करने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को नोटिस भेजा है और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।  

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को चौधरी को भेजे नोटिस में कहा है कि उन्हें मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग करने का स्पष्टीकरण लिखित में देना होगा और आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रुप से पेश होना होगा। आयोग ने चौधरी को तीन अगस्त सुबह 11.30 बजे पेश होने को कहा है।

आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए एक पत्र लिखा है। आयोग ने कहा कि मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए गांधी को चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्यों महिला आयोग की विशाखापटनम में आयोजित एक बैठक में चौधरी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News