छत्तीसगढ़ में नौ नक्सली गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 12:50 AM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन में अलग अलग स्थानों से नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले से पांच नक्सलियों और बीजापुर जिले से तीन को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य नक्सली को कल दंतेवाड़ा जिला से गिरफ्तार किया गया था। तीनों स्थान दक्षिण बस्तर डिवीजन से 400-450 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान पर निकली सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)और जिला बल की एक संयुक्त टीम ने कुकानार पुलिस थाना क्षेत्र से रमेश नाग, माडवी कोसा (30) और कवासी भीमा (25) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले के टोंगपाल पुलिस थाना क्षेत्र से कुंजामी हांडा (25) और हिंगा मडकम (22) को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में जंगला पुलिस थाना अंतर्गत पोतेनर गांव की जंगलों से मोतीलाल मांडवी (25), पकलू बेको (45) और मोती बेको (25) नामक तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News