नौसेना के युद्धपोत INS विशाखापत्तनम ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का टेस्ट, दिखाई ताकत

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 02:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत INS विशाखापत्तनम से शुक्रवार को समुद्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि युद्धपोत 21 फरवरी को राष्ट्रपति की फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने के लिए विशाखापत्तनम पहुंच गया है। ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार सिस्टम है और इसे इसके लगभग सभी सतही प्लेटफार्म पर तैनात किया गया है। इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी, बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा।

 

विशाखापत्तनम में नौसेना 21 फरवरी को राष्ट्रपति की फ्लीट रिव्यू का आयोजन करेगी जिसमें भारत को स्वतंत्र होने के 75 साल के पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘मिलन’ होगा। भारत ने मिलन कार्यक्रम को आयोजित करने की शुरुआत साल 1995 में की थी. अब मिलन 2022 इसका 11वां संस्करण बताया जा रहा है, इसमें हिस्सा लेने के लिए 45 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है।

 

ब्रह्मोस मिसाइल की बात करें, तो यह कई खूबियों से लैस है। मिसाइल 400 किलोमीटर तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम है. इसे भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है। मिसाइल की लंबाई 8.4 मीटर है. जबकि मोटाई 0.6 मीटर है। फिलीपींस भारत से यह मिसाइल खरीज रहा है. इसके लिए उसने करीब 37.49 करोड़ डॉलर (27.89 अरब रुपए) की डील को मंजूरी दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News