भारत और बांग्लादेश की नौसेना शनिवार से करेंगी सैन्य अभ्यास

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 10:19 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत और बांग्लादेश की नौसेना शनिवार को बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा सैन्य अभ्यास करेगी। इसके बाद दोनों बलों के बीच अभियानगत समन्वय को और बढ़ाने के लिए क्षेत्र में दो दिन संयुक्त समुद्री गश्त होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि वार्षिक ‘बोंगोसागर' अभ्यास के तहत बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान किए जाएंगे, जिसका पहला संस्करण पिछले साल अक्टूबर में आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘इसका मकसद बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान के जरिए संयुक्त अभियानगत कौशल विकसित करना है। दोनों नौसेनाओं के पोत सतह समुद्री युद्धाभ्यास और हेलिकॉप्टर अभियानों में भाग लेंगे। '' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News