माता वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक हुए सिद्धू, बोले- मां के दर्शन करने से मिलती है नई ऊर्जा

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 01:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क (अमित): कांग्रेस नेता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सिद्धू ने कटड़ा से सांझी छत तक का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया और वहां से पैदल ही भवन पहुंचे। सिद्धू रविवार को वैष्णो देवी भवन पर ही रुके और सोमवार सुबह आरती में शामिल होने के बाद मां वैष्णो देवी के दर्शन करके वापसी के लिए रवाना हो गए।

PunjabKesari

माता वैष्णो देवी के भवन जाने से पहले सिद्धू ने ट्वीट किया था ‘‘नवरात्रों के दौरान मां के दर्शन ऊर्जा पैदा करते हैं...आत्मा से सारे मैल धोते हैं!! माता वैष्णो देवी के चरण कमलों में आकर धन्य हो गया।” बता दें कि पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की रविवार को मोहाली के एक गुरुद्वारे में शादी हुई।

 

नवजोत सिंह सिद्धू इस विवाह समारोह से दूर ही रहे। ऐसे में अटकलें लग रही है कि सिद्धू पंजाब के नए मुख्यमंत्री से नाखुश हैं। चन्नी के बेटे के विवाह समारोह में हिस्सा लेने वालों में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी, मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्र, परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी, सांसद मनीष तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी शादी में शामिल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News