पंजाब कांग्रेस के चीफ बने नवजोत सिंह सिद्धू, 4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 10:52 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आपत्ति के बावजूद यह फैसला लिया। गांधी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। 
PunjabKesari
पंजाब इकाई के नये कार्यकारी अध्यक्ष हैं... संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।''

बयान में कहा गया है, ‘‘पार्टी प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना करती है।'' पार्टी के सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा मामलों के प्रभारी नागरा को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। कई दिनों की अटकलों और मुख्यमंत्री के घोर विरोध के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था, जिसमें सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उन्होंन नाराजगी जाहिर की थी।बताते चलें कि पिछले दिनों पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान को लेकर पंजाब के नेताओं ने दिल्ली तक परेड की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News