ऑपरेशन समुद्र सेतुः नौसेना का युद्धपोत INS जलाश्व 588 भारतीयों को लेकर दूसरी बार कोच्चि के लिए रवाना हुआ

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 06:14 PM (IST)

कोच्चिः कोविड-19 के चलते लागू अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों की वजह से मालदीव में फंसे करीब 590 भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसेना के एक पोत ने शनिवार को निकाला। रक्षा सूत्रों ने बताया कि समुद्र सेतु अभियान के दूसरे चरण में, आईएनएस जलाश्व माले से 588 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार सुबह कोच्चि रवाना हुआ। इनमें 70 महिलाएं, 21 बच्चे और 497 पुरुष सवार हैं। उन्होंने बताया कि यह जहाज रविवार सुबह यहां पहुंच सकता है। एक सूत्र ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम की वजह से जहाज के रवाना होने में देरी हुई। इससे पहले 12 मई को यह पोत मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा था। 
PunjabKesari
नौसेना के एक अन्य पोत आईएनएस मगर ने “समुद्र सेतु अभियान'' के तहत मालदीव से 202 भारतीय नागरिकों को निकालकर मंगलवार को कोच्चि पहुंचाया था। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षित देश वापसी सुनिश्चित करने के लिए द्वीपीय देश की सरकार का आभार जताया।
PunjabKesari
भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “हम समुद्र सेतु अभियान के तहत मालदीव से करीब 1,500 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मालदीव सरकार और सभी संबंधित एजेंसियों के अत्यधिक आभारी हैं।” भारतीय नागरिकों की पोत में सवार होने से पहले जांच की गई और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News