BJP में शामिल हुईं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह, इस सीट से है चुनाव लड़ने की चर्चा

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 05:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने रविवार को दिल्ली में  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं, पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। श्रेयसी सिंह बीजेपी महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और महासचिव भूपेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली। चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी। 

श्रेयसी सिंह की प्रचार
नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह उस दौरान मैदान में नजर आई थीं। वह अपनी मां पुतुल सिंह के लिए वोट मांगती नजर आई थीं। उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रख सकती हैं। अब इस पर मुहर लग गई है कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगी। श्रेयसी सिंह को लेकर चर्चा है कि वह बांका या जमुई के किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News