नड्डा का ममता पर हमला, कहा- ना मां की चिंता हुई, ना माटी और ना ही मानुष की रक्षा हुई

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 06:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय बलों का घेराव करने संबंधी बयान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि वह कैसे इतने वर्षों से प्रशासन चला रही हैं। पूर्वी वद्र्धमान जिले में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह संविधान की रक्षा करने में विफल रही हैं। मुख्यमंत्री पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य में बलात्कार की घटनाओं, तेजाब हमले और घरेलू हिंसा के सर्वाधिक मामले हैं। उन्होंने कहा, सत्ता में आने के बाद से ही वह मां, माटी और मानुष की बात करती रही हैं। क्या हुआ मां का? 

PunjabKesari

पश्चिम बंगाल में बलात्कार, तेजाब हमले और घरेलू हिंसा के सबसे अधिक मामले हैं। उनकी सरकार केंद्र सरकार को अपराध के आंकड़े नहीं भेजती है। अब स्पष्ट हो गया है कि वह आंकड़े क्यों नहीं भेजतीं। राज्य में कृषि संबंधित ढांचा विकसित नहीं करने का मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धान और आलू की उपज के लिए जाना जाता है लेकिन यहां के किसानों को उनकी उपज का पारिश्रमिक भी नहीं मिल पाता है। तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने पूछा, रााज्य में कितने कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस हैं। बिचौलिए किसानों का शोषण कर रहे हैं। राज्य में सिंचाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

PunjabKesari

नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं से राज्य के लोगों को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो अम्फान तूफान की मुआवजा राशि में भी घोटाला कर डाला। केंद्रीय सुरक्षा बलों का घेराव करने संबंधी ममता बनर्जी के बयान का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा, यदि यह उनका बयान है तो मुझे आश्चर्य होता है कि उन्होंने इतने वर्षों तक प्रशासन कैसे चलाया। संविधान की रक्षा करना कर्तव्य है लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो वह राज्य के लोगों को वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, तानाशाही और कटमनी की संस्कृति से निजात दिलाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में राज्य के लोग असली परिवर्तन का एहसास करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News