नूसरत जहां का विवादित बयान, भाजपा को बताया कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सियासी बयानबाजी जोर पकड़ रही है। अब तृणमूल कांग्रेस सांसद नूसरत जहां ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है। नुसरत जहां ने बीजेपी को कोरोना वायरस से खतरनाक बताया है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी हिंदू- मुसलमानों के बीच दंगा कराती है। यह बातें उन्होंने बंगाली भाषा में रैली को संबोधित करते हुए कहीं। 

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो मुस्लिमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आदमी को आदमी से लड़ाती है। इसलिए भाजपा को पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर रखना जरूरी है।  प्रदेश की जनता को ममता बनर्जी पर भरोसा है। ममता दीदी के प्रति जनता इमोशनल रूप से जुड़ी है। 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। इस बार पश्चिम बंगाल के चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीट है और यहां बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को 148 सीट जीतने की दरकार है। यह तो चुनाव के नतीजें है तय करेंगे इस जंग में कौन किसको पछाड़ेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News