नहीं देखा होगा शादी का ऐसा वीडियो, स्टेज पर अचानक कबड्डी खेलने लगी दुल्हन, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 02:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्सर शादी-ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इनमें से कई वीडियो तो काफी मजेदार होते हैं, जबकि कुछ बेहद अनोखे।  इनदिनों सोशल मीडिया पर भी जयमाला कार्यक्रम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाल पहनाने जा रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

यूं तो यह जयमाल का दृश्य है, पर दुल्हन की हरकत देखकर लगता है कि वो कबड्डी खेलने के इरादे से आई थी।
दूल्हे के दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने जयमाल सम्पन्न करवाने में मदद की। @navalkant @sengarlive @candidbhanot @PANKAJPARASHAR_ @nadeemNBT pic.twitter.com/cDzH0o8rQx

— Manish Mishra (@mmanishmishra) July 23, 2021


वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला लिए स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान कुछ महिलाएं दुल्‍हन के पास आती हैं और उसके को दुपट्टे सही करके वहां से हट जाती हैं। इसके बाद दूल्‍हा और दुल्‍हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार होते हैं। अब दुल्हन वरमाला उठाती है, और दूल्हा शालीनता से सिर झुकाकर उसे स्वीकार करता है। इसके बाद माला पहनाने की बारी आती है दूल्हे की। लेकिन यहां  दुल्हन का मन शरारती हो जाता है। 

जैसे ही दूल्हा उसे  वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है, दुल्हन पीछे हट जाती है। दूल्हा धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता है लेकिन दुल्हन स्टेज पर इधर-उधर भागना शुरू कर देती है। फिर दूल्हा भी पीछे-पीछे माला लेकर दौड़ता है। पूरा दृश्य ‘कबड्डी’ के खेल जैसा लगता है, वहां मौजूद मेहमान इसे कैमरे में कैद रहे हैं। इतने में दूल्हे के दोस्त भी उसकी सहायता के लिए आ जाते हैं। अंत में दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाने में कामयाब रहता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News