होटल के बाथरूम में नहा रही थी महिला टूरिस्ट, तभी वहीं के कर्मचारी ने बना डाला वीडियो,  मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 03:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में बाथरूम में नहा रही महिला पर्यटक का चोरी छिपे वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक होटल कर्मी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से कुछ पर्यटकों का एक दल नैनीताल घूमने आया था। वह मल्लीताल के अयारपाटा स्थित अरोमा होटल में कमरा लेकर रहने लगे। 

सोमवार देर शाम महिला पर्यटक बाथरूम में नहाने चली गई। आरोप है कि इस दौरान बाथरूम के ऊपर बने रोशनदान से किसी ने महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला को इसकी भनक लग गयी। उसने शोर मचा दिया। होटल कर्मी मौके पर पहुंचे। पर्यटकों ने इस मामले की शिकायत मल्लीताल कोतवाली में की। कोतवाल प्रीतम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News