...जब फेरो के बीच दूल्हा-दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान, वीडियो देख लोग कर रहे आलोचना

punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 02:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शादी हर इंसान के जीवन का खास लम्हा होता है जिसे वो यादगार बनाना चाहता है। इस ख्वाहिश के चलते लोग कई तरीकों से अपनी शादी को सबसे अलग बनाने की कोशिश करते है। कुछ इस तरह का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन नाचते हुए फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इनकी आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि ये लोग संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हैं।


इस वीडियो को वेदांत बिड़ला ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन फेरा लेते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। इस जोड़े को लोग स्वैग से भरा जोड़ा कह रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए वेदांत बिड़ला ने लिखा, "ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हांलाकि यह वीडियो कब और कहां का है इस बारे में कोई पता नहीं लगा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News