घर में हुआ दुल्हन का धमाकेधार स्वागत, यूजर्स बोले- दुल्हन की एंट्री हुई या अंडरटेकर की!

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 02:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के समय में हर शख्स चाहता है कि उसकी शादी कुछ ऐसी हो कि लोग सालों तक याद रखें। इसके लिए वह कई तरह के तरीके भी अपनाते है। कोई हैलीकॉप्टर पर जाता है, तो कहीं दुल्हन खुद घोड़ी पर बैठकर जाती है। दुल्हन की एंट्री का कुछ ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार अपनी नई नवेली दुल्हन के स्वागत में ऐसी आतिशबाजी करवाता है कि उनका पूरा घर अनार और चकरी से रौशन हो जाता है। जबकि आसमान रंगीन पटाखों से जगमगा उठता है। इस अद्भुत दृश्य देखकर को देखकर एक कमेंट किया कि दुल्हन की एंट्री हो रही है या अंडरटेकर की। तो वहीं कुछ लोग इसे पर्यावरण के लिए हानिकारक बताने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News