मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, Adani Group का साइन बोर्ड भी तोड़ा

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 06:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार दोपहर मुंबई में हवाईअड्डे के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास 'अडानी हवाईअड्डा' लिखे एक साइनबोर्ड को कथित तौर पर तोड़ दिया। उन्होंने साइनबोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। हवाई अड्डे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता बाद में पास में स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर आ गए, जिससे शहर के मुख्य उत्तर-दक्षिण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। 

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अडानी समूह ने पिछले महीने कहा था कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री और माल यातायात दोनों मामले में देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा (दिल्ली के आईजीआईए के बाद) है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के जुड़ने के साथ, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का अब भारत के हवाई कार्गो यातायात के 33 प्रतिशत पर नियंत्रण हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News