हिटलर के हमले के समान है पुतिन का हमला: सुब्रमण्यम स्वामी

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 12:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के साथ युद्ध का ऐलान कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि रूस यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने जा रहा है। पुतिन ने दावा किया कि वह वहां रहने वाले लोगों को बचाने का इरादा रखते हैं। रूस ने यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई का एलान करते हुए यूक्रेन में गोलीबारी की शुरुआत कर दी। रूसी द्वारा जंग के एलान के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। 

वहीं रूसी हमले पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा कि पुतिन का हमला हिटलर के हमले के समान है। यह हमला 1991 के बाद के रूस के पतन के संकेत दे रहा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने इस हमले की द्वितीय विश्वयुद्ध से तुलना करते हुए कहा कि रूस के व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर आक्रमण द्वितीय विश्व युद्ध में एडॉल्फ हिटलर के रूस पर आक्रमण के समान है। यह नाज़ी सेंट पीटरबर्ग और फिर डाउनहिल में फंसने जैसा होगा, और इस तरह 1991 के बाद रूस के और पतन का संकेत देगा। साइबेरिया को चीन द्वारा निगल लिया जाएगा इंडिया?

पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी
पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने की किसी भी कोशिश का अंजाम ऐसा होगा। उन्होंने कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने और मॉस्को सुरक्षा गारंटी की पेशकश करने की रूस की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का डिमिल्ट्रीराइजेशन सुनिश्चित करना है। पुतिन ने कहा कि हथियार डालने वाले सभी यूक्रेनी सैनिक सुरक्षित रूप से युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। अभी तक पुतिन के इस ऐलान पर अमेरिका की कोई टिप्पणी नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News