राम मंदिर बनवाने के लिए शख्स ने दिया 214214 रुपये वाला ‘रामराम’ चेक, क्रिएटिविटी देख हर कोई हैरान

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 05:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बरसों से लोग अयोध्या में राम मंदिर के बनने का इंतजार कर रहे हैं। न केवल अयोध्या वासियों ही नहीं बल्कि देश का हर छोटा-बड़ा व्यक्ति राम मंदिर के सपने सजाए बैठा है। जो सपने अब पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। निधि समर्पण अभियान में देश के हर वर्ग के लोगों ने राममंदिर के लिए दिल खोलकर दान दिया है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक च्रामराम चेक तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

दरअसल इस चेक में भरी हुई राशि 2,14,214 रुपए है। इस राशि को चेक में कुछ यूं लिखा गया है, जैसे रामराम लिखा हो। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए दान के तौर पर चेक देने वाले की इस क्रिएटिविटी को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। वहीं अभियान में अब तक मिले 2100 करोड़ रुपए एकत्र हुए हैं। अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विदेशों में भी राममंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान चलाने की योजना बना रहा है। इसका निर्णय ट्रस्ट की अगली बैठक में लिया जाएगा।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News