भारत शांति का ‘पुजारी'' है लेकिन किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम है: राजनाथ

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 04:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत वैश्विक शांति का ‘‘पुजारी'' है, लेकिन यह आक्रामक कार्रवाइयों का करारा जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने यहां 12 सामरिक सड़कों को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं धैर्य में किसी भी तरह की गंभीर गड़बड़ी के घातक परिणाम होंगे। सिंह ने कहा कि सामरिक सड़कों से न केवल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सुरक्षा बल तेजी से आवाजाही कर सकेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘पहाड़ी एवं दुर्गम इलाकों में चुनौतियों के बावजूद विश्वस्तरीय सड़कों के निर्माण में सीमा सड़क संगठन की क्षमता ‘आत्मनिर्भर भारत' के मंत्र को दर्शाता है।'' 

PunjabKesari

आतंकवाद, कट्टरता दुनिया के सामने सबसे गंभीर खतरे हैं
इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि आतंकवाद और कट्टरता दुनिया में शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे हैं तथा इन चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। ‘आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग-प्लस' (एडीएमएम-प्लस) में वर्चुअल संबोधन में सिंह ने समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने अहम समुद्री मार्गों में चीन के आक्रामक व्यवहार का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर में गतिविधियों ने इस क्षेत्र में ध्यान आकर्षित किया। सिंह ने देशों की क्षेत्रीय अखंडता और सम्प्रभुत्ता, संवाद के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों के अनुपालन के आधार पर इस क्षेत्र को मुक्त, खुला और समावेशी बनाने का आह्वान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News