दो राज्यों में बंटा है ये रेलवे स्टेशन, टिकट काउंटर से लेकर साइन बोर्ड सब अजब-गजब

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 03:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रेलवे को हिंदुस्तान के लोगों के दिल की धड़कन कहा जाता है। कई लोगों की आजीविका रेलवे के सहारे चलती है। रेलवे के जरिए लोग एक से दूसरे स्थान तक की यात्रा ही नहीं अपितु पूरे देश का भ्रमण कर सकते हैं। देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जिसका प्लेटफॉर्म दो अलग-अलग राज्यों में है। यह अनोखा रेलवे स्टेशन भवानी मंडी स्टेशन है जो दो राज्यों में बंटा हुआ है। 

 इस स्टेशन पर जब आप पहुंचेंगे तो आपको गुजरात और महाराष्ट्र के बीच सब कुछ बंटा नजर आएगा। यहां तक कि प्लेटफार्म पर रखी बेंच भी दोनों राज्यों में बंटी हुई है।   इस रेलवे स्टेशन की लंबाई लगभग 800 मीटर है, जिसमें से 500 मीटर हिस्सा गुजरात में है और 300 मीटर हिस्सा महाराष्ट्र में।

यहां स्टेशन मास्टर द्वारा अनाउंसमेंट भी चार भाषाओं में होती है जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती शामिल है। इस स्टेशन पर स्टेशन मास्टर का ऑफिस, वेटिंग रूम और वॉशरूम भी दो राज्यों में बंटा नजर आता है। यहां ट्रेन का इंजन एक राज्य में तो ट्रेन के गार्ड के डिब्बे दूसरे राज्य की सीमा में खड़े होते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News