Earthquake: उत्तर भारत में लाइव सेशन में बिजी थे राहुल गांधी, तभी आ गया भूकंप

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 11:18 AM (IST)

नई दिल्लीः ताजिकिस्तान में शुक्रवार रात शक्तिशाली भूकंप आया जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। वहीं भूंकप के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ वर्चुअल बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने अपने वक्तव्य के बीच ही कहा- लगता है भूकंप आया है। वो जूम मीटिंग पर थे। वीडियो में राहुल ये कहते सुने जा सकते हैं कि 'वैसे, मुझे लगता है भूकंप आया है।  बहरहाल...'जब राहुल ने भूकंप आने की बात कही तो स्क्रीन पर दिख रहे एक व्यक्ति ने हल्की मुस्कान दी।


भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, लद्दाख , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होने पर विभिन्न स्थानों पर अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर आ गए। जब भूकंप आया तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों से डिजिटल तरीके से संवाद कर रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि पूरा कमरा हिल रहा है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भूकंप के बाद अमृतसर या पंजाब के अन्य हिस्सों में क्षति की अभी तक कोई सूचना नहीं है। पंजाब पुलिस और स्थानीय प्रशासन के शीर्ष अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'' अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि स्वर्ण मंदिर में सब कुछ सामान्य था और अनुयायी रोजमर्रा की तरह ही सेवा कर रहे थे। एनसीएस के संचालन प्रमुख जेएल गौतम ने कहा, ‘‘भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था। शुरुआती जांच में पता चला था कि केंद्र अमृतसर था। हमने उस जानकारी को संशोधित किया है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News