Odisha Unlock: अनलॉक को लेकर ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, दो वर्गो में बंटा प्रदेश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 04:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओडिशा सरकार ने बुधवार को राज्य में एक जुलाई तक 14 दिनों के आंशिक लॉकडाउन को लागू करने की घोषणा की और श्रेणी ए के उन 17 जिलों में जहां पाजिटविटी रेट पांच प्रतिशत से कम हो गया है , वहां प्रतिबंधों में अधिक रियायतें दी हैं। .आधिकारिक जानकारी के अनुसार रात्रि कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और सप्ताहांत बंद भी एक जुलाई तक लागू रहेगा। राज्य के मुख्य सचिव एस सी महापात्रा ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार ने सभी जिलों को ए और बी श्रेणी में विभाजित किया है और इसी के अनुरूप लॉकडाउन के दौरान रियायतें दी हैं। 

उन्होंने बताया कि पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के 17 जिलों में जहां कोरोना पाजिटविटी दर पांच प्रतिशत से कम हो गई है उन्हें श्रेणी ए में वर्गीकृत किया गया है और लॉकडाउन की अवधि में शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक और रियायतें दी जाएंगी। इस अवधि में इन 17 जिलों में दुकानों को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ही खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा शेष 13 अन्य जिलों जहां पाजिटविटी दर 10 प्रतिशत से अधिक है , उन्हें बी श्रेणी में विभाजित किया गया है और यहां केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह छह बजे से दिन में एक बजे तक खोले जाने की अनुमति है। 

राज्य सरकार ने प्रात कालीन भ्रमण, साइकिल चलाने और कसरत करने जैसी गतिविधियों की सुबह छह बजे से दिन में नौ बजे तक अनुमति दे दी है लेकिन अभी तक पाकरं को नही खोला गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ और झारखंड से लगती अपनी सीमा पर प्रतिबंधों को हटाए जाने की भी घोषणा की है क्योंकि इन दोनों राज्यों में कोरेाना के मामलों में सुधार हो गया है लेकिन पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश में सीमा प्रतिबंधों को अभी तक नहीं हटाया गया है क्योंकि वहां कोरेाना की स्थिति काफी नाजुक है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News