फ्लाइंग सिख के निधन से गम में डूबा पूरा देश, 10 PHOTOS में देखें मिल्खा सिंह की यादें

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उड़न सिख के नाम से मशहूर महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात को जानलेवा कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके परिवार के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी। 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के रोम ओलम्पिक की 400 मीटर दौड़ में रिकार्ड तोड़ने के बावजूद पदक से चूके मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में शुक्रवार रात को अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले महीने कोविड-19 संक्रमण हो गया था। उनकी पत्नी 85 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल कौर का भी कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए बीते रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। मिल्खा अस्पताल मे होने के चलते पत्नी के दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं आज हम आपको 10 तस्वीरें के जरिए  मिल्खा सिंह की जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari.

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News