खुलासा: किसान आंदोलन की आड़ में भारत को बदनाम करने की साजिश रच रहा है पाकिस्तान!

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 04:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल आंदोलन के नाम पर प्रोपेगेंडा फैलाकर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की आंशका जताई जा रही है। 


PunjabKesari

मोदी सरकार को बदनाम करने की बड़ी मुहिम 
सूत्रों के अनुसार, कनाडा, यूके, जर्मनी और अमेरिका जैसे देशों में सक्रिय खालिस्तानी संगठन मोदी सरकार और भारत को बदनाम करने की बड़ी मुहिम में शामिल हैं। इस काम में सिख फॉर जस्टिस  जैसे खालिस्तानी संगठन का कनाडा, यूके और अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दूतावास मदद कर रहा है। पाकिस्तान की आईएसआई ने भारत को बदनाम करने के लिए कुछ पीआर एजेंसी को भी काम पर लगाया है, जो कई देशों में सांसद, बड़ी हस्तियों और बड़ी संख्या में मौजूद फॉलोवर्स वाले ट्विटर हैंडल्स के जरिए भारत सरकार को बदनाम करने में लगी हैं। 

PunjabKesari

बाडर्र पर तेजी से बढ़ रहा है किसानों का कारवां 
ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर धार्मिक ध्वज फहराये जाने की घटना से थोड़ा डगमगाने के बाद कुंडली बाडर्र पर किसानों का कारवां एक बार फिर तेजी से बढऩा शुरू हो गया है। ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई घटना से आहत बहुत से किसान वापस घर लौट गए थे। इससे आंदोलन स्थल पर किसानों और ट्रैक्टरों की संख्या बहुत कम हो गई थी। आंदोलन स्थल प्याऊ मनियारी से आगे तक शिफ्ट हो गया और रसोई गांव के आसपास का क्षेत्र खाली हो गया था, लेकिन एक बार फिर से किसानों के पहुंचने के कारण 26 जनवरी से पहले वाली स्थिति लौटने लगी है। 

PunjabKesari

किसान आंदोलन पर इंटरनेशनल हस्तियों ने किए ट्वीट
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना, युवा जलवायु कार्यकत्र्ता ग्रेटा थनबर्ग और पोर्नस्टार मिया खलीफा ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। इंटरनेशनल हस्तियों द्वारा ट्वीट करने पर विदेश मंत्रायल की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अधूरी जानकारी के आधार पर किसी भी मुद्दे पर बोलना गैरजिम्मेदाराना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के खिलाफ एजेंडा चलाया जा है और यह एक बहुत बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा कि मशहूर हस्तियों या दूसरे बड़े लोगों द्वारा बिना जानकारी के किसी मुद्दे पर सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग या ट्वीट करना उचित नहीं हैं, यह एक जिम्मेदाराना हरकत है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संसद में बहस और पूरी चर्चा के बाद ही कृषि कानून लागू किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News