देवेन्द्र फडनवीस के पास मक्खियां मारने के सिवा कोई काम नहीं: मलिक

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 02:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडनवीस की खिंचाई करते हुए कहा कि उनके  के पास मक्खियां मारने के सिवा कोई काम नहीं है। 

PunjabKesari

मलिक ने फडनवीस द्वारा अपने खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं और ऐसा करते रहेंगे। आप मक्खियां मारकर प्रसन्न होते रहें। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को यह भी सलाह दी कि अगर जरुरत पड़े तो वह मक्खियां मारने की प्रतियोगिता करवा लें। उल्लेखनीय है कि फडऩवीस ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह मराठा आरक्षण को लेकर केंद्र पर उंगली उठा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News