The Kashmir Files: शख्स की आपबीती- ''बता नहीं सकते कितने डर में थे, बेहद लंबी और खौफनाक थी वो काली रात थी''

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 11:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अनुपम खेर स्टारर फ‍िल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफ‍िस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फ‍िल्म को पब्ल‍िक और क्रिट‍िकस दोनों के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है। वहीं यूपी में भी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की मेहनत आखिरकार रंग लाई। जो सच दुनिया से छिपा था, उसे दिखाने की हिम्मत विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दिखाई। 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) का नाम आज हर किसी की जुबां पर है।  कश्मीरी पंडितों पर किए गए जुल्म और हैवानियत की कहानी को जिस तरह ‘द कश्मीर फाइल्स' में दिखाया गया है, उसे देखकर हर कोई सिहर रहा है। 

उस समय को याद कर आज भी दिल दहल जाता है
कश्मीरी पंडितों के मुताबिक, उस समय को याद कर आज भी दिल दहल जाता है। बता नहीं सकते कितने डर में था, वह बेहद लंबी और काली रात थी। हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तब जो दहशत का आलम था, चारों तरफ से मुसलमानों की भीड़ नारे लगाते हुए आती थी और मुठ्ठी भर हिंदू बीच में फंसे हुए हैं। न वहां से निकलते बनता न घर में रहते बनता था। भीड़ में जिसके हाथ जो लगा वह लेकर बैठ गया। भीड़ देखकर हिंदू पूजा-पाठ शुरू कर देते, प्रार्थना करने लगते कि भगवान उनकी रक्षा करें। पूरा दिन और पूरी रात बहुत दुखदायी होती थी। इसे बयां नहीं किया जा सकता। उस डर के माहौल में हम तिल-तिलकर मर रहे थे। हमने सोचा क्यों हम यहां पड़े हैं, इससे अच्छा तो है कि हम भारतवासी हैं तो दूसरे राज्य में जाकर रहें और इस तरह हम जयपुर में आ गए।

19 जनवरी 1990 को जो हुआ वह पूर्व नियोजित था। लाखों मुस्लिमों की भीड़ सड़क पर थी, यह देखकर हिंदू लोग घर छोड़कर जैसे-तैसे भागने लगे। जो नहीं जाते, उन्हें चुन-चुनकर मार दिया जाता था। आज भी हम वहां रहने नहीं जा सकते। हमारा मकान है, मगर हम वहां रह नहीं सकते। अपने ही देश में हम शरणार्थी बने हुए हैं। मैं सिर्फ एक पैंट कमीज में भागकर आया, कैसे आया था नहीं पता। हम यहां अपनी आजीविका कैसे चला रहे यह सिर्फ हम ही जानते हैं।  जिहादी इस्लामिक ताकतों ने कश्मीरी पंडितों पर ऐसा कहर ढाया कि उनके लिए सिर्फ तीन ही विकल्प थे – या तो धर्म बदलो, मरो या पलायन करो। उस समय हालात इतने खराब थे कि अस्पतालों में भी समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा था. सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया था। 

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी
आजतक किसी भी फिल्म निर्देशक और निर्माता ने इतनी गहराई से और ईमानदारी से कश्मीरी पंडितों के दर्द को सक्रीन पर नहीं दिखाया। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी बहुत ही कम लोग जानते हैं। लोगों को यही बताया गया था कि कश्मीरी पंडित डर कर अपना घर छोड़ आए। पर  'द कश्मीर फाइल्स' देखकर अब लोग समझ रहे हैं कि कश्मीरी पंडितों ने डर से अपना घर छोड़ा या उस समय के क्रूर सिस्टम के आगे वो मजबूर हो गए। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए उस नरसंहार कोई नहीं भूल सकता। उस दिन कश्मीरी पंडितों को उनके ही घर से बेदखल कर दिया गया। कश्मीर में रहने के लिए अल्लाहू अकबर कहने पर मजबूर किया गया। kashmir without Hindu Men and with Hindu women के नारे लगाए गए। कश्मीरी पंडितों के घरों के बाहर गंदे-गंदे सलोगन लिखे गए। घरों को जला दिया। उन दिनों के बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है।

भाजपा शासित प्रदेशों में टैक्स फ्री हुई 'The Kashmir File
जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी फिल्म लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म की सफलता लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच कई राज्यों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री कर दिया है। हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश के बाद अब कर्नाटक, त्रिपुरा के बाद यूपी में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। कश्मीर घाटी से 1990 के दशक के प्रारंभ में पंडित समुदाय के निर्वासन की पृष्ठभूमि पर केंद्रित विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘दी कश्मीर फाइल्स' को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री बासव राज बोम्मई ने ट्वीटर पर एक पोस्ट में दी। बोम्मई ने पोस्ट में कहा, ‘प्तदीकश्मीरफाइल्स बनाने के लिए ञ्चविवेकअग्निहोत्री की भूरी भूरि प्रशंसा।यह कश्मीरी पंडितों के उनकी उनकी जमीन से पलायन की लोमहर्षक, मर्मस्पर्शी और सच्ची कथा है।'मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस फिल्म की सहायता करने तथा लोगों को इसे देखने को प्रोत्साहित करने के लिए , हम कर्नाटक में इस फल्म को कर-मुक्त करेंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News