आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा रहस्यमयी सांप, वीडियो देख साइंटिस्ट भी हैं हैरान

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 12:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आपने कई तरह के सांप देखें होंगे। लेकिन सोशल मीडिया इनदिनों रहस्यमयी सांप की वीडियो इनदिनों तेजी से वायरल हो रही है जिसने साइंटिस्ट को भी हैरान कर दिया है।  सांप को थाईलैंड के सखोन नाखोन में एक स्थानीय व्यक्ति ने देखा है। सोशल मीडिया में वायरल ये वीडियो सही है याा फिर फेक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। \



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांप को एक बर्तन के अंदर देखा जा सकता है। जिसमें वह ज़िग-ज़ैग तरीके से चलते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सरीसृप एक फुफकार मारने वाला सांप हो सकता है, क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि उसके शरीर पर काई उग रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस सांप को एक पफ-फेस वॉटर स्नेक कहा है। शख्स ने बताया कि मैंने पहले कभी ऐसा सांप नहीं देखा है। मेरा परिवार और मैंने सोचा कि लोगों को यह पता लगाने और इसके बारे में शोध करने के लिए उपयोगी होगा। अधिकारियों द्वारा पहचान की प्रतीक्षा में सांप को तू के घर पर रखा गया है। इस सांप की छोटी सी क्लिप जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई तो हर कोई चकित रह गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News