खाने जा रहा था शख्स, तभी प्लेट में रखी मछली अचानक हो गई जिंदा, देखें होश उड़ाने वाला वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 01:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खाने की प्लेट में रखी एक मछली अचानक जिंदा होकर मुंह खोल देती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rhmsuwaidi नाम की आईडी से अपलोड किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashid alsuwaidi(راشد السويدي) (@rhmsuwaidi)


वीडियो में आप देख सकते हैं कि खाने की प्लेट में थोड़े से सलाद के साथ कुछ मछलियां परोसी गई हैं। शुरुआत में तो देखने पर मछलियां मरी हुई लगती हैं, लेकिन खाने वाले शख्स को उसमें कुछ गड़बड़ लगता है तो वह एक मछली के मुंह के पास लकड़ी वाला कांटा ले जाता है। तभी मछली अचानक से अपना मुंह खोल देती है और कांटे को जोर से पकड़ लेती है। इस दौरान शख्स कांटे को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन मछली उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News