पढ़ने के लिए दुनियाभर में स्टूडेंट्स की पहली पसंद है लंदन, भारत में ये शहर बना फेवरेट

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: क्यूएस बैस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग में देश के 4 शहरों को शामिल किया गया है। क्यूएस रैंकिंग के अनुसार, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शीर्ष 140 शहरों की सूची में जगह बनाई है। हाल ही में जारी क्यूएस बैस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग ने मुंबई को भारत के सर्वोच्च रैंक वाले शहर के रूप में स्थान दिया है। मुंबई की वैश्विक रैंकिंग 103 है जिसे 'अफोर्डेबिलिटी' पैरामीटर में हाई स्कोर मिला है हालांकि 'स्टेंडट मिक्स' और 'डिज़ाइरबिलिटी' के लिए उसे संघर्ष करना पड़ा है। बेंगलुरु की वैश्विक रैंकिंग 114वां है। इस वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ा है और देश के दो शहर-चेन्नई और दिल्ली बैस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग में शामिल हुए हैं। वैश्विक रैंकिंग में चेन्नई को 125वां और दिल्ली 129 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या
अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) 2018-19 के अनुसार भारतीय विश्वविद्यालयों में नामांकित अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या सिर्फ 47,427 थी। भारत 2023 के अंत तक 2,00,000 अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करना चाहता है, जो वर्तमान कुल के चार गुना से अधिक है। हालांकि इस लक्ष्य की समीक्षा की जानी चाहिए क्योंकि यह लक्ष्य कोविड-19 से पहले तय किया गया था।  कोविड-19 ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की मोबिलिटी को काफी प्रभावित किया है।

सूची में लंदन पहले स्थान पर
छात्र सुविधाओं, विश्वविद्यालयों के मानक और विदेशों में पढ़ाई करने गए छात्रों की सहूलियतों के आधार पर तैयारी की गई इस सूची में लंदन के बाद सियोल और म्यूनिख दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ज्यूरिख और मेलबर्न क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा अरब क्षेत्र में छात्रों के लिए सबसे अच्छा शहर दुबई है, जो विश्व स्तर पर 51वें स्थान पर है। क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग छात्रों को उनके पढ़ाई से संबंधित निर्णयों जैसे कि अफॉर्डेबिलिटी, क्वालिटी ऑफ लाइफ, स्टैंडर्ड ऑफ यूनिवर्सिटी और जिस जगह छात्र पढ़ रहे हैं उसके बारे में उनके विचार से संबंधित डेटा के आधार पर होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News