शर्मसार:17 साल के लड़के ने रेप के बाद की महिला की हत्या, प्राइवेट पार्ट में लगाई आग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 12:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला से रेप और हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस लड़के ने महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी। इस मामले की जांच के दौरान करीब 2700 लोगों से पूछताछ की गई और अनेक सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव नाले के पास कूड़े में पड़ा है। 

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पकड़े जाने के डर से उसने उसका गला घोंट दिया और सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी। अब पुलिस ने एफ.आई.आर. में रेप की धाराएं भी जोड़ी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News