पाकिस्तान से सामने आया शर्मनाक वीडियो, जबरन हिंदू महिला को घसीट कार में अगवा कर ले गए, तमाशबीन बने रहे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 03:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ शख्स जबरन हिंदू महिला को घसीट कार में अगवा कर ले गए। इस वीडियो को भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस संबंध में अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। 


इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक महिला को बाल पकड़ कर घसीट रहे हैं। नजर आ रहा है कि दिन के उजाले में महिला के साथ बदसलूकी की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग महिला को घसीट रहे हैं और उन्हें जबरन कार के पास ले जाते हैं। इस दौरान महिला चीख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा कि  चुप्पी देख कर चकित हूं। देखिए, कैसे सेशन कोर्ट से बाहर एक हिंदू लड़की को अगवा किया गया। यह सब पाकिस्तान के सिंध के उमरकोट में हुआ। वो मदद के लिए चीख रही है लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। उसे बालों से घसीट कर कार में जबरन अगवा किया जा रहा है।'सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News