परमबीर सिंह के खिलाफ एक्शन तेज, 15 हजार का जुर्माना लगा, सस्पेंशन की भी तैयारी

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे न्यायमूर्ति के यू चांदीवाल (सेवानिवृत्त) आयोग ने सोमवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर अदालत में पेश नहीं होने पर जुर्माना लगाया। 

 सिंह आयोग के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द कर दिया और उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष में 15,000 रुपये जमा करने को कहा। जमा की गई राशि को श्री सिंह पर जुर्माना माना जाना चाहिए। तत्कालीन गृह मंत्री और राकांपा नेता देशमुख के खिलाफ श्री सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा के यू चांदीवाल, एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News