जम्मू-कश्मीर: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर , सेना का एक जवान शहीद

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 11:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 200 एके कारतूस, तीन पिस्तौल, चार पिस्तौल की मैगजीन और चार हथगोले बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News