घरेलू हिंसा पर चौंकाने वाला सच! पति के पीटने को खुद ही जायज मानती हैं देश की महिलाएं, पढ़ें हैरान करने वाली रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कुछ राज्यों में किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि महिला और पुरुष घरेलू हिंसा के पक्षधर हैं। जहां एक ओर गिरती प्रजनन दर और शिक्षा में बढ़ा महिलाओं का योगदान उनके सशक्तिकरण की ओर इशारा करता है, तो वहीं दूसरी ओर घरेलू हिंसा को लेकर उनके विचारों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सशक्तिकरण तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबी दूरी तय करनी है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किए गए सर्वे में उत्तरदाताओं से पूछा गया कि आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है? सर्वेक्षण में शामिल महिलाओं में से तेलंगाना में 83.8 फीसदी महिलाओं ने इसके जवाब में कहा कि पुरुषों का अपनी पत्नियों को पीटना जायज है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 14.8 फीसदी महिलाओं ने कहा कि पीटने को जायज बताया है।

पत्नी को पीटने के कई हैं कारण
जबकि इसको लेकर पुरुषों के विचार भी कुछ कुछ महिलाओं से मेल खाते हैं। कर्नाटक में 81.9 प्रतिशत पुरुष उत्तरदाताओं का मानना है कि पति का अपनी पत्नी को पीटना जायज है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 14.2 प्रतिशत पुरुष ऐसा उचित मानते हैं। सर्वेक्षण के दौरान जब पत्नी को पीटने के कारणों के बारे में पूछा गया तो उत्तरदाताओं ने कुछ कारणों का जिक्र किया। इनमें घर से बिना बताए बाहर जाना, घर और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करना, पति से बहस करना, ससुराल वालों के साथ गलत व्यवहार करना, यौन संबंध बनाने से इनकार करना, ठीक से खाना न बनाना, अफेयर रखना और धोखा देना शामिल हैं।

सर्वेक्षण में लोगों ने घरेलू हिंसा को सही ठहराने के लिए जिन कारणों पर सबसे ज्यादा जोर दिया, उनमें ससुराल वालों का अनादर करना, घर और बच्चों की उपेक्षा करना शामिल है। 2019-21 में हुए सर्वेक्षणों से संबंधित आंकड़े हाल ही में जारी किए गए हैं। ये सर्वे असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया था।

घरेलू हिंसा की पक्षधर महिलाओं संख्या अधिक
जिन अन्य राज्यों में घरेलू हिंसा को सही ठहराने वाली महिलाओं का प्रतिशत अधिक है। उनमें आंध्र प्रदेश (83.6 प्रतिशत), कर्नाटक (76.9 प्रतिशत), मणिपुर (65.9 प्रतिशत) और केरल (52.4 प्रतिशत) शामिल हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा के पुरुषों में घरेलू हिंसा को लेकर स्वीकृति सबसे कम देखी गई। केवल 14.2 प्रतिशत, 21.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसको लेकर सहमति व्यक्त की।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News