दिल्ली में टला निकाय चुनाव तो फूटा केजरीवाल का गुस्सा, बोले- भाजपा के दबाव में न आए चुनाव आयोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 06:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में निकाय चुनाव को टाल दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार से पत्र मिलने के बाद दिल्ली निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान को टालने का फैसला किया है। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि भाजपा भाग गयी। एमसीडी चुनाव टाल दिया, हार मान ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा कि भाजपा भाग गयी। एमसीडी चुनाव टाल दिया, हार मान ली। दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं। कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव ना कराएं? अब इनकी ज़मानत ज़ब्त कराएंगे। हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं। अब 260 से ज़्यादा आएंगी पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था।

वहीं इस मामले में दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण की योजना पर काम कर रही है। इसीलिए चुनाव कार्यक्रम के ऐलान में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. केंद्र सरकार की ओर से कुछ बातें आई हैं जिनकी वजह से हम चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं कर रहे हैं।  श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनकी कानूनी रूप से हमारे द्वारा जांच की जानी बाकी है, हम अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं कर पाएंगे। हमें कुछ और दिन लगेंगे। हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News