Corona vaccination: टीकाकरण की तेज रफ्तार जारी, 161 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में पिछले 24 घंटे में 67 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.16 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 67 लाख 49 हजार 746 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 161 करोड़ 16 लाख 60 हजार 078 टीके लगाए जा चुके हैं। 

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन लाख 37 हजार 704 नये मामले सामने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या तीन करोड़ 89 लाख तीन हजार 731 हो गयी हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 13 हजार 365 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 17.22 फीसदी हो गयी है। 

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 42 हजार 676 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 63 लाख एक हजार 482 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है। कोविड के नये रूप ओमिक्रॉन से 10,050 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 19 लाख 60 हजार 954 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 71.34 करोड़ लोगों की जांच की गयी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News