राहुल गांधी ने बीजेपी-RSS पर साधा निशाना, बोले- हर भारतीय चुका रहा इनकी नफरत की कीमत

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 12:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP-RSS की नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि उनकी नफरत की कीमत पूरे देश को चुकाना पड़ रही है।

PunjabKesari

इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए, लेकिन भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है। राहुल गांधी ने कहा था कि ‘‘महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News