Shinzo Abe Shot: राहुल गांधी का ट्वीट- ''जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं''

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 11:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आबे भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के सूत्रधार रहे हैं।" 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने कहा, "उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। " जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Amardeep Sharma

Recommended News

Related News