प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक दिल्ली के लिए रवाना

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 01:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली  में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द वापस दिल्ली लौट रही हैं। रायबरेली दौरे के दूसरे दिन उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम था। सोमवार को सुबह जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कोई दिल्ली में मीटिंग तो कोई और वजह बता रहा है। कांग्रेसी जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी लखनऊ और वहां से दिल्ली जाएंगी।

PunjabKesari

कल किया था अमेठी का दौरा
बता दें की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी. रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। यहां के लोगों से उन्होंने मुलाकात की।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी का आदित्यनाथ सरकार पर हमला 
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के एक विज्ञापन में कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीर का कथित रूप से इस्तेमाल करने को लेकर रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनके ‘झूठे दावे' देख लिए हैं और वह मुख्यमंत्री एवं सरकार को बदलने जा रहे हैं। 'ट्रांसफॉर्मिंग उत्तर प्रदेश अंडर योगी आदित्यनाथ' शीर्षक वाले विज्ञापन में योगी आदित्यनाथ के एक ‘‘कट-आउट'' के साथ नीले और सफेद रंगों वाले एक फ्लाईओवर की तस्वीर है, जिसका रंग तृणमूल कांग्रेस के शासन वाले राज्य के एक फ्लाईओवर से मिलता-जुलता है। साथ ही इसके नीचे ऊंची-ऊंची इमारतें और उद्योग भी दिख रहे हैं। कांग्रेस महासचिव वाद्रा ने फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में कहा, “पहले रोजगार के झूठे विज्ञापन देते पकड़े गए। अब इनके फ्लाईओवर व फैक्ट्री की झूठी तस्वीरों वाले विज्ञापन की कलई खुल गई।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News