कन्हैया की कांग्रेस में एंट्री पर मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज, BJP ने पूछा- क्या कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है?

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 01:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने की संभावना के बीच मंगलवार को इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया। उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' का हवाला दिया जिससे यह प्रतीत होता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं। 

PunjabKesari

लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।'' कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार शाम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया अब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस पर भड़की भाजपा
वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करन कन्हैया और जिग्नेश की एंट्री के बहाने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की एनिवर्सिरी पर कांग्रेस ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ वाले कांग्रेस कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी को स्वीकार कर रही है। ये कोई संयोग नहीं है, भारत के टुकड़े करने वालों के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की आदत है। हांलांकि अभी तक इस मामलें में कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News