आपातकाल भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा: नड्डा

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 01:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  भाजपा  के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि आपातकाल भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा है। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘वर्ष 1975 में, आज ही के दिन कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए आपातकाल की घोषणा की। मैं उन सभी सत्याग्रहियों को नमन करता हूं, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया, और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा।'' 

उल्लेखनीय है कि 46 वर्ष पहले आज ही के दिन यानी 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार खत्म कर दिए गए थे और कई मनमाने फैसले लिए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News