Cyclone Jawad: बंगाल की खाड़ी से खतरे की आहट, 12 घंटे में चक्रवात जवाद दिखाएगा अपना खेल

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 04:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘जवाद' में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि चक्रवात के शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और निकटवर्ती आंध्र प्रदेश के तट के पास उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा और पांच दिसंबर को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा। 

इसने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी तटीय ओडिशा में शुक्रवार शाम तक बहुत भारी वर्षा शुरू होने की संभावना है तथा 12 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने और शनिवार सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंचने की उम्मीद है। अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र 30 नवंबर को बना था। विभाग ने बताया कि यह दो दिसंबर को अवदाब में और शुक्रवार सुबह एक गहरे अवदाब में बदल गया। आईएमडी ने बताया कि यह शुक्रवार दोपहर चक्रवात में तब्दील हो गया। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों में शनिवार के लिए चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा के गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात का नाम 'जवाद' सऊदी अरब ने प्रस्तावित किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News