केजरीवाल की मौज ही मौज! गुजरात-हिमाचल में करारी हार के बावजूद AAP पार्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को गुजरात-हिमाचल में हार का मुंह देखना पड़ा हो लेकिन इससे बावजूद अब इस पार्टी ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। 

PunjabKesari

दरअसल आप पार्टी ने ने राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनावों में अब तक करीब 13 फीसदी वोट हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही आप गुजरात में एक क्षेत्रीय पार्टी और राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है।  इस तरह देश में अब राष्ट्रीय दलों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी।  हालांकि, इसका ऐलान चुनाव आयोग द्वारा बाद में किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम और एनपीपी पहले से ही राष्ट्रीय पार्टी है।

आपको बतां दे कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बुधवार को 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्डों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीटें हासिल कीं जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीटें आईं। इन नतीजों का राष्ट्रीय राजधानी में आप और भाजपा के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष पर भी प्रभाव पड़ेगा। एमसीडी चुनाव में जीत से खुश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिक सुविधाओं में सुधार का संकल्प व्यक्त किया और इसके लिए केंद्र तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘आशीर्वाद' मांगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News