दिल्ली में अब प्रदूषण वाला 'लॉकडाउन', बेहद जहरीली हुई हवा, लोगों को घर से न निकलने की मिली सलाह

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में दीपावली के बाद पिछले सात दिन से वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के एक विश्लेषण के अनुसार, हर साल एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच दिल्ली में लोगों को बेहद दूषित हवा में सांस लेना पड़ता है। शनिवार की सुबह दिल्ली की हवा का औसत AQI 499 रिकॉर्ड किया गया है। जो कल से भी खराब है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी ने शुक्रवार को इस मौसम का सबसे खराब एक्यूआई दर्ज किया है। दिल्ली ने अपना 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 471 बजे शाम 4 बजे दर्ज किया। गुरुवार को AQI 411 दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली में अब इमरजेंसी जैसे हालात होने वाले हैं। प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शुक्रवार को लोगों को घरों से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। दिल्ली में लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर रहने के बाद सीपीसीबी ने सरकारी और निजी कार्यालयों को राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के उपयोग को 30 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।  बृहस्पतिवार को एक्यूआई का 24 घंटे का औसत 411 था। सुबह नौ बजे फरीदाबाद में एक्यूआई 490 रहा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में 476, गुरुग्राम में 418 और नोएडा में यह 434 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच में “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 तक “खराब”, 301 से 400 के बीच में “बेहद खराब” तथा 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया था और ठंड थी। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गति कम होने के चलते प्रदूषण कारक तत्वों की मात्रा अधिक रही। एक अधिकारी ने कहा, “इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण दृश्यता 300-500 मीटर रही। आर्द्रता अधिक होने की वजह से शुक्रवार को कोहरा और घना हो गया ।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News