क्या गुजरात और हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार !

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 12:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने दोनों राज्यों में जनमत सर्वेक्षण किया है। दोनों राज्यों के लोगों से पीएम मोदी और वहां के मुख्यमंत्रियों के कामकाज को लेकर सवाल पूछे गए हैं। दोनों राज्यों में 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मोदी के काम को बेहतर बताया है। सी-वोटर के सर्वे के अनुसार दोनों राज्यों में भाजपा की वापसी के आसार हैं। इस बार ‘आप’ तीसरे खिलाड़ी के तौर पर नजर आएगी।

गुजरात के लोगों को पीएम मोदी का कामकाज को लेकर पूछे सवाल पर ओपिनियन पोल में जवाब में 60 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। 22 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को खराब बताया है। वहीं 18 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का काम औसत है।  वहीं हिमाचल प्रदेश के सर्वे में 66 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का कामकाज अच्छा है। 19 फीसदी लोगों ने पीएम के काम को खराब बताया है। 15 फीसदी लोगों ने पीएम के काम को औसत बताया है।

गुजरात में भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बने एक साल हो गया है। ओपिनियन पोल में जब सीएम के कामकाज के बारे में पूछा गया तो 36 फीसदी जनता ने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। 29 फीसदी लोगों ने सीएम के कामकाज को खराब बताया है। वहीं, 35 फीसदी लोगों ने कहा कि सीएम पटेल का काम औसत है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज को लेकर राज्य की जनता की राय उनके पक्ष में नहीं जा रही है। दरअसल, सर्वे में सबसे ज्यादा 35 फीसदी लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर के कामकाज को खराब बताया है। 33 फीसदी लोगों ने कहा कि सीएम जयराम का काम अच्छा है। वही, 32 फीसदी लोगों ने इसे औसत बताया।


ओपिनियन पोल के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भी दोनों पार्टियों को 2017 के चुनावों की तरह सीटें मिल सकती हैं, लेकिन गुजरात में कांग्रेस को थोड़ा नुकसान होने का अनुमान है। दावा किया गया है कि दोनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर यह सर्वे किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस गुजरात पर है। हाल ही में उन्होंने गुजरात का दौरा भी किया था। इस दौरान सूरत और भावनगर में 3400 करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भारतीय जनता पार्टी हर हाल में गुजरात राज्य पर अपनी पकड़ को ढीला होने देना नहीं चाहती है, इसके लिए वह पूरा जोर लगा रही है।


दोनों राज्यों के लोगों की राय में पीएम मोदी के काम प्रति लोगों की सहानुभूति ज्यादा नजर आ रही है। इसका मतलब है कि इन राज्यों में सीएम उम्मीदवार कोई भी बने लेकिन चुनाव भाजपा पीएम को आगे रखकर लड़ेगी। एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने दोनों राज्यों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वे किया है। सर्वे में दोनों राज्यों के 65 हजार 621 लोगों से राय जानी गई। सर्वे में मार्जिन और एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 प्रतिशत तक है।
 

गुजरात में किसे कितनी सीट

(कुल सीट-182)

भाजपा 135-143
कांग्रेस 36-44
आप 0-2
अन्य 0-3


हिमाचल में किसे कितनी सीट

(कुल सीट- 68)

भाजपा 37-45
कांग्रेस 21-29
आप 0-1
अन्य 0-3

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News