उद्धव के 'गांजे' वाले बयान पर भड़की कंगना, कहा- शर्म आनी चाहिए आपको, आप उस कुर्सी के लायक नही

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 03:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग एक बार फिर छिड़ गई है। दरअसल ठाकरे ने दशहरा रैली में जनता को संबोधित करते हुए कंगना के पीओके वाले बयान के संदर्भ में कहा था कि कुछ लोग मुंबई को ड्रग्स का हब कहकर बदनाम करने की कोश‍िश कर रहे हैं। उन्होंने कंगना के होमटाउन हिमाचल प्रदेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोगों को ये नहीं पता की गांजा की खेती आख‍िर कहां होती है। सीएम के इस बयान के बाद अब कंगना ने ट्वीट कर पलटवार किया है। 

PunjabKesari

कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा, आपको अपने मुख्यमंत्री होने पर शर्म आनी चाहिए। एक लोकसेवक होने के नाते आप क्षुद्र झगड़ों में लिप्त हैं। आप अपने से असहमत होने वाले लोगों के खिलाफ शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं जिसे आपने गंदी राजनीति करके हासिल की है। शर्म आना चाहिए। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री आप बहुत क्षुद्र व्यक्ति हैं। हिमाचल को देव भूमि कहा जाता है, यहां अधिकतम मंदिर है और क्राइम रेट जीरो है। हां हिमाचल की भूमि बहुत उपजाऊ है, जहां सेब, कीवी, अनार, स्ट्रॉबेरी उगाता है और यहां कुछ भी उग सकता है। 

PunjabKesari

गांजे का खेत आपके राज्य में ज्यादा: उद्धव ठाकरे 
आपको बतां दे कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत केस में निकले ड्रग एंगल के उद्धव ठाकरे तंज करते हुए कहा था एक कहानी बनाई गई है जैसे मुंबई और पूरा महाराष्ट्र एक ड्रग हैवेन है और यहां पर सब ड्रग अडिक्ट हैं। जो लोग ऐसा कहते हैं, उनके राज्य में ही सबसे ज्यादा गांजा के खेत हैं।  उद्वव ठाकरे ने आगे कहा, लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। वो कहते हैं कि मुंबई पीओके बन गया। तो यह प्रधानमंत्री का अपमान है क्योंकि उन्होंने कहा था कि पीओके को भारत में मिलाएंगे। छह साल हो गए..इसलिए यह उनकी विफलता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News