नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का विजयपुर में किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 09:15 PM (IST)

साम्बा : नेशनल कांफ्रेंस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सौदागर गुप्ता का विजयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए सौदागर गुप्ता कहा कि वह विश्वास व्यक्त करते और यसह जिम्मेवारी सौंपने के लिए पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और प्रांतीय अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इतने बड़ा दायित्व सौंपा है व साथ ही यकीन दिलाया कि वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे।

गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह समाज के हर धर्म-जाति और वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलेें ताकि पार्टी मजबूत हो व लोगों में विश्वास जगे। 


केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा पर लोगों का बांटने का आरोप लगाते हुए सौदागर गुप्ता ने कहा कि हाल ही हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि अब देश के लोगों ने मन बदला है। उन्होंने कहा कि गरीब व किसान विरोधी केन्द्र सरकार के दिन गिनती के ही बचे हैं क्योंकि आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और बेरोजगारी से युवा परेशान है। भाजपा द्वारा लोगों के साथ झूठे वादे किए गए व उन्हें सब्ज बाग दिखाए गए लेकिन आज सब साफ होगया है कि धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी नेकां ही सरकार चला सकती है और फारूक अब्दुल्ला राज्य की बागडोर संभालेंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने हार पहना कर गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश अत्तरी, अशोक कुमार अत्तरी, अजय शर्मा, जोगिन्द्र पाल, पार्षद सतपाल,ख्नागरमल, रामकुमार शर्मा, कुलदीप गुप्ता, मित्रपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News