अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए बड़ा दिन और किसान संसद, आज इन खबरों पर देश की नजर

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 09:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज फिर देश सरकार के खिलाफ किसानों के आदोलन का गवाह बनने जा रहा है। जहां एक तरफ आज किसान जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन अंतरिक्ष विज्ञानियों ने  चंद्रयान-2 को शान से रवाना किया था।  इसके अलावा  कई राज्यों में आफत बनकर आई बारिश आज भी जारी रहेगी। इसी तरह की दिलचस्प और बड़ी खबरों की जानकारी हम पल- पल आप तक पहुंचाते रहेंगे। 

 

 किसान जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन
 केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज से जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा के बीच एक आंदोलन शुरू करेंगे। आज से 200 किसानों का एक समूह पुलिस की सुरक्षा के साथ बसों में सिंघू सीमा से जंतर-मंतर आएगा और वहां पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा। इस साल 26 जनवरी को एक ट्रैक्टर रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के बाद यह पहली बार है जब अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करने वाले किसान यूनियनों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी है।

PunjabKesari
किसान सांसद से पहले IB का अलर्ट जारी 
किसान सांसद से पहले  खालिस्तानी आतंकी माहौल खराब करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे हैं, जिसे लेकर IB ने अलर्ट जारी कर दिया है।   सिख फ़ॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक ऑडियो जारी कर  दिल्ली पुलिस को किसान आंदोलन  दूर रहने की धमकी दी है। ऑडियो में कहा गया कि संसद में 40 पर्सेंट अपराधी बैठे हुए हैं।  

 

PunjabKesari

 मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी 
 मुंबई में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके चलते रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग नेमुंबई के लिए ‘रेडअलर्ट’ जारी किया था जो दिखाता है कि यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में बुधवार को सुबह आठ बजे के बाद दस घंटे के भीतर 68.72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 58.75 मिमी और 58.24 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

 

कई राज्यों में आज भी जारी रहेगी  बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिम और मध्य भारत में भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है वहीं उत्तर भारत में इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है। 21-22 जुलाई को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
इसके साथ ही पूर्वी और मध्य भारत में 21 से 24 जुलाई के बीच कहीं भारी और कहीं बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। 22 जुलाई को छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कहीं कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है।

PunjabKesari

लगातार पाँचवें दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम
देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार पाँचवें दिन रिकॉडर् उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार सातवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

 

आज ही के दिन हुआ था चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण
 2019 में आज ही के दिन  चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया था। चंद्रयान-2 जब चंद्रमा की सतह पर उतरने ही वाला था कि लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। प्रधानमंत्री मोदी भी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए इसरो मुख्यालय बेंगलुरू पहुंचे थे. लेकिन आख़िरी पल में चंद्रयान-2 का 47 दिनों का सफ़र अधूरा रह गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News