NASA ने ढूंढ निकाला चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर, चांद की सतह पर दिखा मलबा...तस्वीर जारी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 09:44 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) को चांद की सतह पर भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2' के विक्रम लैंडर के टुकड़े मिले हैं। नासा ने सोमवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। नासा ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें विक्रम लैंडर के प्रभाव बिंदु और उस क्षेत्र को दर्शाया गया है जहां मलबा मिला है। नासा ने कहा, ‘‘नासा के मून मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया है।''

PunjabKesari

नासा ने अपने बयान में कहा है कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चंद्रमा के सतह के इतने करीब पहुंचना एक अद्भुत उपलब्धि है। उल्लेेखनीय है कि सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। विक्रम लैंडर का संपर्क जिस समय इसरो के नियंत्रण कक्ष से टूटा वह चंद्रमा की सतह लगभग 2.1 किलोमीटर दूर था।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News