जर्मनी में बच्चे के साथ यूं मस्ती करते दिखे प्रधानमंत्री, लोगों ने कहा- ''मोदी जी हमारी जान है''

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 04:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  जर्मनी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। भारतीय समुदायों के बीच पीएम मोदी ने पारिवारिक माहौल की तरह लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी बच्चों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखे। 
 

पीएम मोदी के जर्मनी पहुंचते ही लोगों ने मोदी जी हमारी जान है, भारत की शान है...के नारे लगा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बच्चे के साथ मस्ती भी की। पीएम मोदी ने नन्हें बच्चे का हाथ मिलाकर अपना प्यार व्यक्त किया। 
 

पीएम मोदी के जर्मनी दौरे का एक वीडियो Twitter पर शेयर किया है।  जिसमें पीएम मोदी एक बच्चे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही पीएम वहां लोगों के बीच पहुंचे, नारे लगने लगे- मोदी जी हमारी जान है, भारत की शान हैं। नारों के बीच पीएम लोगों के बीच पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और एक बच्चे के साथ मस्ती करते दिखे।

 
बता दें कि इससे पहले जर्मनी में पीएम नरेंद्र मोदी को बर्लिन गॉर्ड ऑफ ऑनर से भी नवाजा गया। बर्लिन में पॉट्सडामर प्लाट्ज पर भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की प्रगति के पीछे सबसे बड़ा हाथ युवा है। पीएम ने कहा कि आज भारत ने मन बना लिया है, संकल्प ले लिया। आज भारत को पता है कि कहां जाना है, कैसे जाना है और कब तक जाना है।
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News