नारायण राणे एक सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 12:09 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने गुरुवार को कहा कि वह एक सितंबर को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' पार्टी बनाई जो राजग का हिस्सा है। 

राणे ने कहा,‘मैं सोलापुर में एक सितंबर को भाजपा में शामिल होऊंगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे।' भाजपा सूत्रों के अनुसार, राकांपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल और सातारा सांसद उदयनराजे भोसले जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News